100 km/kg माइलेज, ₹1.59/km कास्ट में लॉन्च Bajaj Freedom 125 बाइक! मिलेगा 124.6 cc दमदार इंजन और 100 km/h रफ़्तार

Bajaj Freedom 125: बजाज कंपनी ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में धमाकेदार एंट्री करी है, यह देश की पहली CNG-पेट्रोल हाइब्रिड बाइक है। यह बाइक लगभग 100 km/kg तक का माइलेज ऑफर करती है और इसमें ₹1.59/km की किफायती रनिंग कॉस्ट आएगी। यही प्रमुख कारण है कि आज के समय पर लोग इस बाइक को खूब पसंद कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दे इस बाइक में 124.6 cc का दमदार इंजन है जो 100 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंचने में सक्षम है। साथ ही Bajaj Freedom 125 का स्टाइलिश डिज़ाइन, डिजिटल कंसोल, और पर्यावरण के लिए सुरक्षित माना जा रहा है। अगर आप भी इस पावरफुल बाइक को लेना चाहते हैं तो इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी है नीचे आर्टिकल में बताई गई है।

Bajaj Freedom

Bajaj Freedom 125

Bajaj Freedom 125 का लुक रफ एंड टफ अप्रोच के देखने के लिए मिल जाएगा इस बाइक का डिजाइन काफी ज्यादा प्रैक्टिकल और मॉडर्न रखा गया है इसके साथ में एलईडी डीआरएल के साथ क्लासिक हेडलैंप का सेटअप मिलता है इसके अतिरिक्त फ्यूल टैंक को सीएनजी सिलेंडर के अनुसार डिजाइन किया गया है।

Bajaj Freedom 125 एडवांस्ड फीचर्स

Bajaj Freedom 125 बाइक में काफी सारे एडवांस फीचर्स का उपयोग किया है जो इसे डेली यात्रा के लिए एक दमदार विकल्प बनाता है इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्यूल इंडिकेटर, लो CNG अलर्ट, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मोबाइल होल्डर जैसे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं बाइक को चलाते समय ड्राइव मोड इंडिकेटर और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसी काफी सारी खूबियां देखने के लिए मिल जाती हैं।

Bajaj Freedom 125 सस्पेंशन ब्रेकिंग

सुरक्षा के लिहाज से कंपनी के द्वारा इस बाइक को बेहतरीन पकड़ देने के लिए सामने टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक अब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया है वहीं अगर इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन का सपोर्ट मिल जाता है तथा इस बाइक में CBS यानी कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम भी शामिल है।

Bajaj Freedom 125 इंजन और परफॉर्मेंस

Bajaj Freedom 125 बाइक को संचालित करने हेतु 124.6 cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, Fi इंजन दिया गया है जो 9.5 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क कंटीन्यूअस उत्पन्न करने में सक्षम है यह इंजन मूल रूप से सीएनजी और पेट्रोल पर ऑपरेट करता है इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा देखने के लिए मिल जाती है और वही CNG मोड में माइलेज 102 km/kg तक जाता है जबकि यह 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज पेट्रोल वेरिएंट में देती हैं।

Bajaj Freedom 125 कीमत उपलब्धता

Exit mobile version