2025 Hero Splendor plus Xtec 80,750 की कीमत में डिजिटल डिस्प्ले, USB चार्जर और जबरदस्त माइलेज के साथ

Screenshot

Hero Splendor Plus Xtec :सालों से यह बाइक भारतीय परिवारों का हिस्सा बनी हुई है, और अब Hero ने इसे और भी स्मार्ट, स्टाइलिश और फीचर-फुल बना दिया है Hero Splendor Plus Xtec के रूप में। जब हम भरोसे की बात करते हैं, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस का नाम सबसे पहले जेहन में आता है।

2025 में नए जमाने में नए अंदाज के साथ

Hero Splendor Plus Xtec अब सिर्फ एक कम्पूटर बाइक नहीं रहीं, बल्कि यह टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल बन चुकी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो ब्लूटूथ से लैस है।

यह न सिर्फ कॉल और SMS अलर्ट देता है, बल्कि रियल टाइम माइलेज भी दिखाता है। इतना ही नहीं, Hero ने इसमें USB चार्जर भी जोड़ा है जो लंबे सफर या रोज़मर्रा की भागदौड़ में बेहद काम आता है।

हीरो स्प्लेंडर में दमदार इंजन और खतरनाक माइलेज

Hero Splendor Xtec बाइक में 97.2cc का BS6 इजन मिलता है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी खासियत ये है कि यह बेहद ईंधन किफायती है और रोजमर्रा के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस साबित होती है। चार-स्पीड गियरबॉक्स और हल्का वजन (112 किया) इसे ट्रैफिक में भी शानदार परफॉर्मर बनाते हैं।

मजबूत बॉडी और आरामदायक राइडिंग

Splendor Plus Xtec में आगे और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं, जो कॉम्बाईड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते है। इससे बाइक की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और भी भरोसेमंद बनती है। इसकी सस्पेंशन सेटअप और सीट वही हैं जो स्टैंडर्ड वर्जन में मिलते हैं, जिससे इसकी सवारी आरामदायक बनी रहती है।

कीमत और वैरिएंट्स की जानकारी

Hero Splendor Plus Xtec कुल 6 वैरिएंट्स और 7 रंगों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत ₹80,750 (ड्रम ब्रेक वेरिएंट) से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹86,329 (डिस्क ब्रेक OBD 2B) तक जाती है।

क्यों चुनें हीरो स्प्लेंडर प्लस Xtec

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो भरोसेमंद, फ्यूल एफिशिएंट, टेक्नोलॉजी से लैस और जेब पर हल्की हो तो Hero Splendor Plus Xtec आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

Disclaimer :- यह लेख जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपया खरीदारी से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम से पूरी जानकारी अवश्य लें।

Exit mobile version