WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

15 हजार से कम में टॉप 5 Gaming Phones धांसू प्रोसेसर और बैटरी के साथ, गेमिंग में मचेगा धमाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप गेमिंग पसंद करते हैं और आपका बजट 15 हजार रुपये तक का है, तो बाजार में कई ऐसे  स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जिनमें पावरफुल प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी मिलती है। इन फोन पर आप आसानी से BGMI, Free Fire Max और Call of Duty जैसे गेम खेल सकते हैं। आइए जानते हैं इस बजट में आने वाले टॉप 5 Gaming Phones के बारे में।

Vivo TX4

Vivo T4X उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम बजट में स्मूद गेमिंग चाहते हैं। इसमें 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन को पावर देता है MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, साथ ही इसमें 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। स्टोरेज 128GB और 256GB तक है, लेकिन एक्सपैंडेबल नहीं है।

गेमिंग के दौरान बैटरी चिंता का कारण नहीं बनेगी क्योंकि इसमें 6500mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है। फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है।

iQOO Z10X

iQOO अपने Gaming Phones के लिए जाना जाता है और Z10x भी इसी लिस्ट में फिट बैठता है। इसमें 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें भी MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। फोन 6GB और 8GB RAM में उपलब्ध है, जबकि स्टोरेज 128GB और 256GB तक है। इसमें भी 6500mAh बैटरी के साथ 44W चार्जिंग मिलती है। कैमरा सेटअप Vivo T4X जैसा ही है, जिसमें 50MP + 2MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसकी मजबूती बढ़ाने के लिए फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।

Redmi Note 14 से

अगर आप AMOLED डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं तो Redmi Note 14 SE बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7025 Ultra दिया गया है। फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी 5110mAh की है और इसमें 45W फास्ट चार्जर शामिल है। Gorilla Glass 5 और वॉटर डस्ट रेसिस्टेंट डिजाइन इसे और मजबूत बनाते हैं।

POCO M7 Plus

POCO M7 Plus का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में आता है और 128GB स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 7000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कैमरे के मामले में इसमें 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Gorilla Glass 3 और वॉटर डस्ट रेसिस्टेंट बॉडी इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है।

Tecno Pova 7 5G

Tecno Pova 7 5G भी गेमर्स के लिए शानदार फोन है। इसमें 6.78 इंच का LTPS IPS डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। पावर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर है। फोन 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी 6000mAh की है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कैमरे की बात करें तो 50MP रियर और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का डिजाइन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top